ABC News: बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि मुश्किल में फंस गए हैं. ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है.
#WATCH | रियासी, जम्मू-कश्मीर: रियासी SSP परमवीर सिंह ने कटरा में वैष्णो देवी के निकट कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में ऑरी सहित 7 अन्य लोगों पर मामला दर्ज करने पर कहा, "हमें होटल के GM के माध्यम से एक शिकायत मिली जिसमें उन्होंने कहा कि ऑरी जो एक इंफ्लुएंसर है, अपने कुछ दोस्तों… pic.twitter.com/hAlVwMEKOq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
बताया जा रहा है कि होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे इन सभी लोगों के खिलाफ होटल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई थी. मामले का संज्ञान लेते हुए पी/एस कटरा ने एफआईआर संख्या 72/25 दर्ज की है. दरअसल 15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक निजी होटल में ओरी आपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करता नजर आया था. इस कमरे की तस्वीर में शराब की बोतल टेबल रखी नजर आई थी. होटल के प्रबंधक के अनुसार 15 मार्च को मेहमानों में ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थे, जिन्होंने होटल परिसर में शराब पी, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि दिव्य माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी द्वारा सख्त निर्देश पारित किए गए. परमवीर सिंह (जेकेपीएस) को दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है, ताकि धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब के ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त न करने का उदाहरण पेश किया जा सके, जिससे आम जनता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. पुलिस अधीक्षक कटरा, उप पुलिस अधीक्षक कटरा और थानेदार कटरा की देखरेख में टीम का गठन किया गया था, ताकि उन अपराधियों पर नजर रखी जा सके, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं का अनादर किया.

कौन हैं ओरी?
ओरी सोशल मीडिया स्टार हैं. वो अपने फैशन स्टेटमेंट और बी-टाउन सेलेब्स संग दोस्ती की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. स्टारकिड्स संग उनकी पार्टियों की चर्चा रहती है. जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर के अलावा अंबानी फैमिली संग भी उनके अच्छे रिलेशन हैं.

