ABC News: अर्मापुर पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया. पनकी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री मनीष राय और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ने स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अर्मापुर पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान पनकी शाहपुर स्थित गांव में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण महिला सशक्तिकरण साक्षरता स्वच्छता नशा मुक्ति आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वॉलिंटियरों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को देश सेवा के प्रति प्रेरित किया. कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर विजय मिश्रा ने बताया कि समापन के दौरान सभी वालंटियर एवं इकाई के स्टूडेंट्स को इस सेवा भावना को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान पार्षद आरती त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. कपिल दिक्षित आदि मौजूद रहे.

