ABC News: कानपुर मेें चार्ज लेने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन में दिखाई दे रहे हैं. इसका नजारा उस समय दिखाई दिया, जब रविवार की छुट्टी के दिन वह सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट पर निरीक्षण करने पहुंच गए.
जल निगम अधिकारियों के साथ बकरमंडी समेत अन्य स्थानों का जायजा लेते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सीसामऊ नाले से किसी सूरत में पानी गंगा में नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान और ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है कि सीवर का पानी किसी सूरत में गंगा में न मिले. इसके लिए नाले के पानी का सही तरह से ट्रीटमेंट किया जाए.
अगर बिजली जाती है तो जनरेटर आदि हमेशा तैयार रहें और उन्हें तुरंत चलाया जाए, जिससे कि ओवरफ्लो आदि की समस्या न पैदा हो. डीएम ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी,, बिना ट्रीट हुए पानी किसी सूरत में नहीं जाना चाहिए.

