ABC News: कानपुर में फूल मंडी की शिफ्टिंग के विरोध में रविवार सुबह नौबस्ता में जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि जैसे ही यहां पर मंडी सचिव और उनके दस्ते के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया. व्यापारियों का आरोप है कि मंडी खाली कराने आयी टीम ने उनके फूलों को सड़क पर फैला दिया, जिसकी वजह से उनका काफी नुकसान हो गया.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) January 12, 2025
नौबस्ता में फूल मंडी की शिफ्टिंग का हुआ विरोध
गल्ला मंडी के सुरक्षाकर्मियों के साथ किसानों की झड़प
सुरक्षा कर्मियों पर किसानों के फूल सड़क पर फैलाने के आरोप#Kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/FnvP1kkQvS
मंडी हटाने और फूलों को सड़क पर फेंकने के विरोध में यहां पर जमकर हंगामा हुआ और टीम के कर्मचारियों की फूल व्यापारियों से तीखी बहस भी हुई. इसकी वजह से यहां चलने वाला ट्रैफिक भी काफी देर तक थमा रहा. आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रशासन की बैठक में यह तय किया गया था कि शिवाला और नौबस्ता की फूल मंडी को नौबस्ता गल्ला मंडी में शिफ्ट किया जाएगा, इसी को लेकर पिछले तीन दिनों से कवायद चल रही है. किसानों ने नौबस्ता स्थित मंडी में जाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि यहां पर वर्षों से मंडी लग रही है, ऐसे में अगर नौबस्ता गल्ला मंडी में उन्हें शिफ्ट किया जाएगा, तो ग्राहक नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक बार मंडी को शिफ्ट किया गया था तो कई किसानों की मौत हो गई थी. इसके बाद फिर से यहीं पर मंडी लगने लगी. उनका कहना है कि गल्ला मंडी में उन्हें शिफ्ट करने से उनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

