ABC News: सचेंडी थानाक्षेत्र के कैंधा रोड में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ. रोड खाली होने की वजह से बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी.

हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड लिया और उसके साथ जमकर मारपीट करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क पर जाम भी लगाया. भीमसेन चौकी की पुलिस काफी देर तक ग्रामीणों को समझाती रही. इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

