ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के पोखरपुर में दो साल से अधिक समय से बंद पड़े मदरसे में किशोर का कंकाल मिलने से अफरातफरी मच गई. जैसे ही इस बात की सूचना फैली, तो यहां पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि पोखरपुर में एक मकान में मदरसा संचालित हो रहा था.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 27, 2024
⏺️बंद मदरसे में संदिग्ध अवस्था में मिला किशोर का कंकाल
⏺️दो साल से बंद पड़ा है मकान
⏺️सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
⏺️थाना जाजमऊ के पोखरपुर का मामला @kanpurnagarpol @uppolice #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/WTcjk86ptW
इलाकाई पार्षद जितेंद्र कुमार चौरसिया का कहना है कि कोरोना काल से ही यह मदरसा बंद हो गया था और यहां पर कोई आता जाता नहीं था. बुधवार सुबह उन्हें यहां पर एक किशोर का कंकाल मिलने की सूचना मिली, जिस पर वह लोग भी मौके पर पहुंचे. उनका कहना है कि इस मकान में हमेशा ताला पड़ा रहता है, जब मकान मालिक को यहां का ताला खुला हुआ मिला, तो उन्होंने अंदर जाकर जांच पड़ताल की तो कमरे के अंदर किशोर का कंकाल पड़ा हुआ देखा. इसके बाद उन्होंने शिवगोदावरी चौकी और जाजमऊ पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में पाया कि किशोर के शरीर पर स्कूल ड्रेस पड़ी हुई. उसके शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह से गल चुका है. इलाकाई लोगों ने अनुमान जताया कि किशोर को मारकर यहां पर फेंका गया है. मृतक की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हो पायी है.

बोर्ड पर लिखी मिली मई 2023 की तारीख!
इन सबके बीच मदरसे के अंदर जो ब्लैक बोर्ड लगा है, उसमें मई 2023 की तारीख पड़ी है. जबकि कहा यह जा रहा है कि कोविड काल से यह मदरसा बंद चल रहा है. इसको लेकर एडीसीपी पूर्वी राजेश कुमार का कहना है कि जांच में इन सारी बातों को शामिल किया है. जरूरत पड़ी तो कंकाल की डीएनए जांच भी कराई जाएगी.

