ABC News: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बंपर पैसा बरसा है. इसमें ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा. उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा. पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में वापसी कराई. वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. 29 वर्षीय खिलाड़ी का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था. वेंकटेश को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने को मिली.

- रहमानुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. गुरबाज पहले भी केकेआर के लिए खेल चुके हैं.
- ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
- इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर फिलिप स्लाट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. साल्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा.
- जॉनी बेयरस्टो का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे अनसोल्ड रहे. बेयरस्टो इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर हैं.
- क्विंटन डी कॉक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा.
- ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा. मैक्सवेल इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे.
- मिचेल मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा. उन्हें 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा गया.
- मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा. स्टोइनिस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था.
- चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था.
- चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र को खरीदा. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था. लेकिन टीम ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा. सीएसके ने आरटीएम का इस्तेमाल किया.
- हर्षल पटेल को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. उन्हें 8 करोड़ रुपए में खरीदा गया. पंजाब किंग्स ने आरटीएम का इस्तेमाल किया था. लेकिन वे हैदराबाद के प्राइस को मैच नहीं कर पाए.
- जैक मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनके लिए टीम ने आरटीएम का इस्तेमाल किया है. मैकगर्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे 9 करोड़ रुपए में बिके.
- चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल त्रिपाठी को खरीदा. त्रिपाठी का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था. लेकिन सीएसके ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा.
- डेवोन कॉनवे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा. कॉनवे का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. वे पहले भी सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं.
- एडिन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस के साथ खरीदा. मार्करम का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था.
- भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन किसी टीम ने पडिक्कल पर दांव नहीं लगाया.
- हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. ब्रूक इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं.
- केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा. राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. वे इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे.
- लियम लिविंगस्टन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा. वे इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा थे.
- मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. उन्हें 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया. सिराज इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. लेकिन आरसीबी ने सिराज के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया.
- युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. चहल को पंजाब ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा.
डेविड मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था. जबकि लखनऊ ने उन्हें 7.50 करोड़ रुपए में खरीदा. - मोहम्मद शमी पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव लगाया है. शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. शमी इससे पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.
- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे 11.75 करोड़ रुपए में बिके.
- इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. बटलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा.
- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. रबाडा का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा.
- अर्शदीप सिंह पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. अर्शदीप को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपए में खरीदा. पंजाब ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है.

