ABC News: देश की राजनीति में इस समय ‘बंटेगे तो कटेंगे’ के नारे पर बहस हो रही है. कानपुर में जब उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रोड शो के लिए आए, तो उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज के जमाने से ही जयचंदों की कमी नहीं है, इसलिए ये नारा बन गया.
उन्होंने कहा कि यह आज के समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जनता में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, उससे बीजेपी में यूपी में सभी नौ सीटों पर उपचुनाव जीतकर प्रदेश का संदेश देश तक पहुंचाएगी. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीसामऊ प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया. यह रोड शो ग्वालटोली, खलासी लाइन समेत विभिन्न इलाकों में घूमा,, उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह अपने आप सामने आ रहा है.

