ABC News: चमनगंज थाना क्षेत्र में मोहम्मद अली पार्क के पास स्थित नॉनवेज रेस्टोरेंट में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दुकान के ऊपर दो मंजिल तक बने घरों को अपनी चपेट मेें ले लिया. इस दौरान अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में अफरातफरी मची रही और लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेटने में लगे रहे.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 17, 2024
⏺️होटल में काम करते वक्त सिलेंडर में लगी आग
⏺️होटल के साथ ही ऊपर बने मकान में भी पहुंची आग
⏺️फायर ब्रिगेड गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू
⏺️चमनगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद अली पार्क के पास की घटना#kanpur #fire #abcnewsmedia pic.twitter.com/kvje96dQLx
बताया जा रहा है कि मोहम्मद अली पार्क के पास बेक एंड टेक रेस्टोरेंट है. रेस्टोरेंट के ऊपर ही संचालक इरफान खान का घर भी है.रविवार दोपहर दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझते, आग काफी भयावह हो गई और अपार्टमेंट की उपरी दो मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया. इस बीच अपार्टमेंट में रहने वाले और आसपड़ोस वालों ने आग बुझाने की कोशिश की. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. सीएफओ का कहना है कि आग की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

