ABC News: सजेती थानाक्षेत्र में पिछले दिनों ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बंधक बनाकर मारपीट करने और फिर सात लाख रूपए की कीमत के पान मसाले की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पान मसाला कंपनी के पूर्व कर्मचारी समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 16, 2024
7 लाख रुपयों का SNK गुटका लूट का खुलासा
डीसीपी साउथ टीम ने किया लुटेरों को गिरफ्तार
39 बोरी गुटका,5 मोबाइल,1 कार, 50 हजार ₹ बरामद
लूट का खुलासा करने वाली टीम को मिलेगा 50 हजार का इनाम@kanpurnagarpol #kanpur #snkpanmasala #abcnewsmedia pic.twitter.com/4YUHiA5rfC
घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आर्यन गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, जय सिंह और राजीव गर्ग को गिरफ्तार किया है. इसमें गुजैनी निवासी राजीव गर्ग ने अभियुक्तों से लूट का पान मसाला खरीदा था. उन्होंने बताया कि बाकी के तीन अन्य अभियुक्त सेन पश्चिम पारा के रहने वाले हैं. इसमें अभियुक्त शैलेंद्र सिंह पूर्व में पान मसाला कंपनी की दादानगर स्थित फैक्ट्री में काम कर चुका है और उसे पूरे रूट के बारे में जानकारी थी. डीसीपी साउथ ने बताया कि लूट की पूरी साजिश शैलेंद्र सिंह ने रची थी. पतारा में ट्रक के पहुंचते ही इन लोगों ने अपनी कार से उसका पीछा शुरू कर दिया और जब एक जगह सूनसान सड़क दिखी तो कार को ट्रक के आगे लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान लूट के माल को एक लोडर में लादकर यह लोग निकल गए. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार और लोडर, 39 बोरी लूट का पान मसाला, पांच मोबाइल, पान मसाला बेचकर कमाए गए 50 हजार रूपए बरामद किए हैं

