ABC News: सीसामऊ उपचुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अब यहां के वार्डों में अपने पूरे पार्षदों की टीम बनाकर सभी को जनसंपर्क में जुटने केा कहा है. भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक लेते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, एमएलसी मानवेंद्र सिंह आदि ने सीसामऊ विधानसभा में आने वाले वार्डों के पार्षदों के साथ अन्य पांच पार्षदों की टीम बनाई और सभी को रोजाना घर घर जाकर जनसंपर्क करने के निर्देश दिए.
इस दौरान जनता उनके सामने क्या बातें रखती हैं. इसकी जानकारी करने के साथ ही सभी से विनम्रतापूर्वक व्यवहार को भी कहा गया. इस बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर आदि भी शामिल हुए. इस दौरान उपचुनाव की तारीख 13 की जगह 20 नवंबर किए जाने को लेकर भी भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि 15 को कार्तिक पूर्णिमा और गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व पड़ने की वजह से भाजपा ने चुनाव तारीखों को बढ़ाने की मांग आयोग से की थी. भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान नसीम सोलंकी को भी निशाने पर लिया और कहा कि महापौर ने अपने निरीक्षण में मुस्लिम क्षेत्रों में 125 मंदिर चिंहित किए थे. नसीम सोलंकी इन मंदिरों को कब्जा मुक्त कराकर यहां भी जलाभिषेक करें.

