कानपुर के सीसामऊ शहर के एक इलाके में दिवाली के दिन तेज धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी हिल गए. मरने वालों के तो चीथड़े उड़ गए. हादसे में गंभीर रूप से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करयाा गया है. धमाके से आसपास के मकान और वाहनों के भी परखच्चे उड़ गए. सीसामऊ थाना क्षेत्र के गणेश पार्क इलाके की यह घटना है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता पहुंचा है.

मकान में क्या किसी तरह का बारूद इकट्ठा किया गया था या फिर ये सिलेंडर विस्फोट था, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी वो घायलों के इलाज को प्राथमिकता दे रही है और मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई जा रही है.
हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि उन्हें लगा कि कोई बड़ा बम धमाका हो गया है. आसपास के मकानों में भी धमाके से दरारें आ गईं. विस्फोट के बाद मृतकों के चीथड़े 50 फीट दूसरे मकानों पर जाकर गिरे. चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच टूट गए. आस-पास के घरों के दरवाजे तक टूट गए हैं. धमाका सिलेंडर में या बारुद का, अभी क्लियर नहीं. गांधीनगर स्थित मनेज्ञ पार्क के पीछे गुरुवार को बड़ा विस्फोट हुआ. इसमें 40 साल के सुरेंद्र और उनकी पत्नी नवीता की मौत हो गई. नवीता की सांस चल रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

धमाका होने के बाद आस-पास के लोग सुरेंद्र के घर पर जुट गए. इस घर का एक हिस्सा ढह गया है. मलबे से सुरेंद्र की बॉडी को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. परिवार के अन्य 4 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं. यह विस्फोट सिलेंडर का है या बारुद का, पुलिस टीम स्पष्ट नहीं कर सकी है.

