ABC News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में अब केवल छह प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं. सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी की सास और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां खुर्शीदा सोलंकी समेत पांच प्रत्याशियों के नामांकन जांच में खारिज हो गए हैं.

गौरतलब हो कि उपचुनाव में हुए नामांकन अवधि के दौरान कुल 11 प्रत्याशियों ने सीसामऊ विधानसभा में अपने पर्चे दाखिल किए थे. इन नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की गई, जिसमें खुर्शीदा सोलंकी के अलावा आजाद समाज पार्टी कांशीराम के चांदबाबू, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र चंद्र शर्मा, गौरव बाजपेयी और सतनाम सिंह के पर्चे खारिज कर दिए गए. इसके बाद उपचुनाव के मैदान में अब छह प्रत्याशी ही बचे हैं. 30 अक्टूबर नाम वापसी का दिन है.
ये प्रत्याशी बचे चुनाव मैदान में
सुरेश अवस्थी (भाजपा), नसीम सोलंकी (सपा), वीरेंद्र कुमार (बसपा), अशोक पासवान (सभी जन पार्टी), मु. आफताब शरीफ (राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी), कृष्ण कुमार यादव (निर्दलीय)

