महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आज दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा के पास एक भयानक मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सली मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के वांडोली गांव में सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच हुई. महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सी60 कमांडो टीमों और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई और 6 घंटे से अधिक तक चली. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस भयंकर मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जिनमें महिला नक्सली भी शामिल हैं. माओवादियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है.
इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटनास्थल से 3 एके-47 राइफलें, 2 इंसास राइफलें, 1 कार्बाइन और 1 एसएलआर सहित सात हथियार बरामद किए गए हैं. घायल व्यक्तियों में सी 60 के एक उप-निरीक्षक और एक जवान शामिल हैं. वे खतरे से बाहर हैं.
12 नक्सली मारे गए: मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान टीपागढ़ दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम के रूप में हुई है.
2 जवान घायल: घायल व्यक्तियों में सी 60 के एक उप-निरीक्षक और एक जवान शामिल हैं. वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से हटा दिया गया है और नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है.
बड़ी सफलता: पुलिस महानिदेशक ने इस ऑपरेशन में शामिल जवानों की बहादुरी की सराहना की है. यह मुठभेड़ इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
इनाम की घोषणा: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सी60 कमांडो टीमों और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.
तलाशी जारी: माओवादियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है.

