मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे. सीएम ने उनका हालचाल जाना. तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था.
सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे. यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

