कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर नेवादा गांव में मंगलवार रात में घर के बाहर सो रहे युवक की बांके से हमलाकर हत्या कर दी गई. जानकारी पर घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की. फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा.
रसूलाबाद क्षेत्र के चतुर नेवादा गांव निवासी 40 वर्षीय शिवसिंह से गांव का ब्रज मोहन खुन्नस रखता था. मंगलवार रात शिव सिंह घर के बाहर सो रहा था। रात में उसकी बांका से हमलाकर हत्या कर दी गई. पति की मौत से पत्नी ज्योति बदहवास हो गई. मां कमला, पुत्र अभय प्रताप वा पुत्रियों रिया, नित्या व श्रुति का रो रोकर बुरा हाल रहा. सूचना पर इंस्पेक्टर रसूलाबाद मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंचे औक शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया. उन्होंने बताया कि आरोपित ब्रजमोहन को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कारवाई होगी.

