ABC News: लंबे समय से ग्रीनपार्क में चल रहा अंतरराष्ट्रीय मैचों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. ग्रीनपार्क स्टेडियम में सितंबर के महीने में भारतीय टीम, बांग्लादेश के साथ टेस्ट मैच खेलेगी. बीसीसीआई ने गुरूवार को बांग्लादेश टूर के वेन्यू का ऐलान किया. जिसमें कानपुर में बांगलादेश की टीम अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. यह टेस्ट मैच 27 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होगा.

बीसीसीआई से मैच मिलने के बाद यूपीसीए पदाधिकारी भी इसको लेकर उत्साहित नजर आए. इसी के साथ कानपुर के क्रिकेटप्रेमियों ने भी राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में आखिरी बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच करीब तीन साल पहले नवंबर 2021 खेला गया था. ग्रीनपार्क में मैच न आने से लोग यूपीसीए अफसरों पर भी सवाल खड़े कर रहे थे. आपको बता देें कि साल 2017 से पहले तक ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मैच मिलना आसान माना जाता था लेकिन उसके बाद जबसे लखनऊ का इकाना स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है, तब से इसी स्टेडियम में मैच खेले जाते हैं. ग्रीनपार्क में आईपीएल के भी दो मैच हो चुके हैं.

