ABC NEWS: सपा से गठबंधन टूटने के बाद सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अखिलेश यादव ने जो कहा उसका अपना दल में स्वागत है. इंडिया एलायंस अब ये निश्चित करे कि हम उनका हिस्सा हैं या नहीं. पल्लवी ने पीसी में कहा कि इंडिया एलायंस ने बिहार में नीतिश जी के साथ किया है वही यूपी में अखिलेश यादव ने किया है.
हमें राजनीति करनी है-पल्लवी
पल्लवी पटेल एनडीए में जा सकती है. ऐसा इशारा उन्होंने आज की प्रेस वार्ता में दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे हमें राजनीति करनी है. पल्लवी ने कहा कि मैं अपना दल गठबंधन की विधायक हूं. सपा, एनडीए अपने घटक दलों के साथ क्या करता है ये उनकी जिम्मेदारी है. हमने गठबंधन धर्म का पालन किया है. प्रेशर की राजनीति अपना दल नहीं करता. पीडीए के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है.2017 में 47 विधायक थे जब 34 प्रतिशत हुए तो सोच रहे आपके वोटर हैं. पीडीए न बिखरा है न ही बिखरेगा. पल्लवी ने कहा कि एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे हमे राजनीति करनी है.
अपना दल कमेरावादी से गठबंधन टूटा
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और पल्लवी पटेल की ‘अपना दल कमेरावादी’ के बीच गठबंधन टूट गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कमेरावादी से गठबंधन खत्म होने की बात कही है. अपना दल कमेरावादी के साथ गठबंधन के खत्म होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए था 2024 का नहीं है.
Saturday, November 21
Trending
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

