ABC NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देखकर दिल दहल जाएगा. यहां मॉल में एस्कलेटर (Escalator) पर चढ़ने के दौरान पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया. बच्चा तीसरी मंजिल (third floor) से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में दिलदहला देने वाली घटना
एस्केलेटर चढ़ते परिजन के हाथ से छूटा बच्चा
तीसरे माले से गिरने से मासूम की मौत#raipur #citycentremall#mall #RaipurNews#pandri pic.twitter.com/6HW3IsgsBX— Ammar raza (@Ammarra70427353) March 19, 2024
जानकारी के अनुसार, यह घटना रायपुर के एक मॉल (mall in raipur) की है. यहां एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था. पिता अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर थे. सभी लोग एक्सलेटर (Escalator) पर चढ़ रहे थे, तभी पिता के हाथ से बच्चा फिसल गया और वह मॉल की तीसरी मंजिल से 40 फीट नीचे जा गिरा.
बच्चे के पिता अपने दूसरे बच्चे का हाथ पकड़कर उसे संभाल रहे थे, उसी दौरान उनका दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया. बच्चा जैसे ही नीचे जा गिरा, तुरंत परिजन रोते-चीखते मॉल से नीचे उतरे और बच्चे को उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मॉल में पहुंची पुलिस, चेक किए CCTV
वहीं इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मॉल में पहुंची और जायजा लिया. बच्चे के नीचे गिरने की घटना से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया. यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. मॉल में मौके पर मौजूद लोगों ने जब ये दर्दनाक हादसा देखा तो उनका दिल दहल गया. यह घटना मंगलवार रात की है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

