ABC NEWS: महराजगंज जेल में बंद कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक इरफान सोलंकी पर गुरुवार को आने वाला कोर्ट का फैसला टल गया. एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद 19 मार्च की तारीख तय की है. इरफान की पेशी वीडियोक्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. अगली पेशी के लिए इरफान सोलंकी को कोर्ट ने तलब किया है. दो आरोपितों के जमानत बॉन्ड न होने से फैसले को टाला गया है.
जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगाने के मामले में गुरुवार को एमपीएमएलए सेशन कोर्ट से फैसला आने की पूरी संभावना थी. इसके लिए अभियोजन ने तैयारी पूरी कर ली थी. मामले में 12 आरोपितों में से विधायक, उनके भाई समेत पांच आरोपियों पर फैसला सुनाया जा सकता है. सात आरोपियों की चार्जशीट बाद में आने के चलते उनकी अभी तक गवाही नहीं हो सकी है. मामले की शुरुआत में विधायक व उनके भाई के खिलाफ जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में 10 और आरोपी बनाए गए थे. दो चार्जशीट, गवाही और बहस पूरी डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. बाद में इस मामले में तीन आरोपित शौकत पहलवान, इजराइल आटावाला और मोहम्मद शरीफ के खिलाफ एक साथ पूरक चार्जशीट जाजमऊ पुलिस ने दाखिल की थी.
इसमें गवाही और बहस पूरी हो चुकी है. सात आरोपियों के खिलाफ नहीं हो सकी गवाही बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच करते हुए जाजमऊ पुलिस ने बाद में चार अन्य चार्जशीट भी दाखिल कीं. इसमें पूर्व पार्षद मुसलीन भोलू्, एजाज उर्फ अज्जन, एजाजुद्दीन सबलू, शमसुद्दीन चच्चा, अनूप यादव उर्फ बटऊ, महबूब आलम और शकील चिकना के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी थी. इन सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप का निर्धारण हो गया है. अभी तक गवाही नहीं हो सकी है। अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है. 21 गवाह पेश किए गए, एक गवाह पलट गया एडीजीसी भाष्कर मिश्रा ने बताया कि अभियोजन की तरफ से इस मामले में 18 गवाह पेश किए गए जबकि बचाव पक्ष की तरफ से तीन गवाह पेश किए गए। जिनकी गवाही के आधार पर मुकदमा फैसले तक पहुंचा है. इसमें बचाव पक्ष का गवाह रिषभ गुप्ता बयान के दो दिन बाद पलट गया था.
आरोपी शरीफ ने खुद गवाही दी थी. यह था मामला 8 नवम्बर 2022 को जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया था कि नजीर फातिमा के प्लाट में बनी झोपड़ी में आरोपित जबरन कब्जा करना चाहते हैं. 7 नवम्बर 2022 की रात आठ बजे नजीर फातिमा का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था. उसी दौरान इरफान और उनके भाई ने नजीर फातिमा की झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें उनके गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया था. इसमें धारा 147, 436, 506, 327, 427, 386, 504, 106 बी की रिपोर्ट जाजमऊ थाने में दर्ज की गई थी.

