ABC NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें नितिन गडकरी को नागपुर से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है. इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है.
सामने आया है कि बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.
बीजेपी ने की कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
गुजरात- 7
दिल्ली- 2
हरियाणा- 6
हिमाचल प्रदेश-2
कर्नाटक- 20
मध्य प्रदेश – 5
उत्तराखंड- 2
महाराष्ट्र- 20
तेलंगाना- 06
त्रिपुरा- 1
BJP releases its second list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections pic.twitter.com/bpTvxfMkDr
— ANI (@ANI) March 13, 2024
महाराष्ट्र पर थी विशेष निगाह
दरअसल बीजेपी की जब दूसरी लिस्ट जारी हुई तो उसमें महाराष्ट्र पर विशेष नजर थी. अभी हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिवसेना में आने का खुला ऑफर दिया था. उनकी इस पेशकश पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जब महाराष्ट्र की सीटों की चर्चा होगी तब नितिन गडकरी का नाम उसमें शामिल होगा. दरअसल पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं था. अब नितिन गडकरी को नागपुर सीट से टिकट दिया गया है.
11 फरवरी को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 11 फरवरी को हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा ने की थी. साथ ही इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे थे. इसी समिति में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं.
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट
दूसरी लिस्ट की खासियत ये है कि इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है. इसमें हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं. दूसरे हैं बसवराज बोम्मई और तीसरे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत. त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं. उन्हें हरिद्वार से टिकट दिया गया है. बसवराज बोम्मई को हावेरी से टिकट दिया गया है. वह कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं.

