ABC NEWS: आगरा वासियों को मेट्रो की सौगात मिल गई है. पीएम मोदी ने बुधवार सुबह आगरा मेट्रो का उद्घाटन कोलकाता से वर्चुअली किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. मुख्यमंत्री ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक सफर किया. मेट्रो के सफर के दौरान सीएम योगी ने ताजमहल का दीदार भी किया. पीएम मोदी ने रैपिड रेल के दूसरे चरण दुहाई से मोदी नगर नार्थ तक का वर्चुअली उद्घाटन किया.


