ABC NEWS: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (BJP CEC Meeting) बीते गुरुवार को खत्म हुई. यह बैठक करीब चार घंटे तक चली जोकि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की गई. जानकारी है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है. वहीं यूपी बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक कई नामों पर मुहर लगी है. आइए उन संभवित नामों पर एक बार गौर कर लेते हैं.
रवि किशन गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं.
हरीश द्विवेदी बस्ती से चुनाव लड़ सकते हैं.
कमलेश पासवान बांसगांव से चुनाव लड़ सकते हैं.
अजय मिश्रा टेनी खीरी से चुनाव लड़ सकते हैं.
एसपी सिंह बघेल आगरा से चुनाव लड़ सकते हैं.
संजीव बालियान मुज्जफरनगर से चुनाव लड़ सकते हैं.
सुब्रत पाठक कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं.
साध्वी निरंजन ज्योती फतेहपुर से चुनाव लड़ सकती हैं.
वहीं अगर बड़ें चेहरों की बात करें तो
ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर से चुनाव लड़ सकते हैं.
स्मृति ईरानी, अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं.
अमित शाह, गांधी नगर से चुनाव लड़ सकते हैं.
राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं.
स्मृति ईरानी, अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं.
शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं.
भूपेंद्र यादव, भिवानी बल्लभगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं.
रविंद्र रैना राजौरी अनंतनाग से चुनाव लड़ सकते हैं.
संबित पात्रा, पुरी चुनाव लड़ सकते हैं.
धर्मेंद्र प्रधान, सबलपुर चुनाव लड़ सकते हैं.
परवेश वर्मा, पश्चिम से चुनाव लड़ सकते हैं.
ओम बिरला, कोटा से चुनाव लड़ सकते हैं.
वहीं दूसरी और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारत निर्वाचन आयोग भी जुटा हुआ है. भारत निर्वाचन आयोग की टीम के लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है.

