ABC NEWS: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की आपत्ति के बाद वोटों की गिनती कुछ देर के लिए रोक दी गई है. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के दो वोटों पर आपत्तियां आई हैं. समाजवादी पार्टी ने आयोग से अनुरोध किया है कि दोनों आपत्तियों का समाधान होने तक मतगणना को आगे न बढ़ाया जाए. एक आपत्ति राजभर की तरफ से ये है कि उनके विधायक जगदीश राय ने बिना दिखाये कैसे वोट डाल दिया, इसकी जांच होनी चाहिए. दूसरी आपत्ति समाजवादी पार्टी की तरफ से है. सपा का कहना है कि राजभर की पार्टी के विधायक दूधराम का वोट किसी की मदद से कैसे पड़ गया.
403 में से डले 395 वोट
बता दें कि यूपी में 403 सीटों में से 4 सीटे खाली हैं. सदस्यों के निधन से 4 सीट खाली हैं, इसलिए राज्यसभा चुनाव में गिनती 399 की होगी. वहीं इनमें से समाजवादी पार्टी से रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी जेल में, सुहेलदेव भासपा से अब्बास अंसारी जेल में और सपा विधायक महाराजी प्रजापति गैरहाजिर रहीं. इसलिए चुनाव में 395 विधायकों ने ही वोटिंग की है.
3 आपत्ति दर्ज
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 3 आपत्तियां आयीं है, बीजेपी विधायक नील रतन पटेल के वोट पर भी आपत्ति आई है. यह आपत्ति समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से दर्ज कराई है. बीमार नील रतन सिंह पटेल एंबुलेंस से लाए गए थे. उनके बदले किसी और ने वोट डाला, ऐसा आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाया है. फिलहाल वोटों की गिनती इन आपत्ति के मद्देनजर रुकी हुई है.

