ABC NEWS: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सदन में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है. उन्होंने अकेले बीजेपी के 370 से अधिक सीटें आने का दावा किया है. पीएम मोदी के दावों और बीजेपी के टारगेट के लिए उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी के लिए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रद्रेश में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना जरूरी है. आपको बता दें कि 2019 में भगवा पार्टी को यूपी में 62 सीटों पर जीत मिली थी। 2014 की तुलना में 9 सीटें कम थीं.
आज तक और सी वोटर के ताजा सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो यूपी में बीजेपी अपना एक लक्ष्य पाने में सफल होती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक, भगवा पार्टी को 52.1 प्रतिशत मत मिल सकता है. 2019 में बीजेपी को 49.98 मत मिले थे, जिसकी तुलना में यह अधिक है. वहीं सपा को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 30.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को सिर्फ 5.5 प्रतिशत मत से संतोष करना पड़ सकता है. बीएसपी के खाते में 8.4 प्रतिशत वोट जाता नजर आ रहा है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी दस साल बाद 2014 वाला अपना प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है. राज्य की कुल 80 सीटों में 70 सीटें जीतती दिख रही है. सर्वे में शामिल लोगों के मत के नतीजों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) को यहां सात और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है. वहीं, केंद्र सरकार में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल की पार्टी के दो उम्मीदवार चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं.
मायावती को भारी नुकसान
2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती की बीएसपी, अखिलेश यादव की सपा और जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल का महागठबंधन हुआ था। उस चुनाव में बीएसपी को 10 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफलता मिली थी. ताजा सर्वे अगर नतीजे में बदलते हैं तो मायावती के लिए यह बड़ा झटका होगा. उनकी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.

