ABC NEWS: लैंड फॉर जॉब केस में राजद सुप्रीमो लालू यादव से पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ जारी है. लालू यादव बेटी मीसा भारती के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे. जहां आरजेडी कार्यकर्ता का हुजूम मौजूद रहा. इस दौरान लालू यादव के घर से खानी-पानी और दवाई पहुंचाई गई. वहीं मीसा भारती को गेट से ही लौटा दिया गया. आपको बता ईडी की टीम आज सुबह पटना पहुंची थी.
पिछली तारीखों पर हाजिर नहीं होने पर ईडी ने लालू को 19 जनवरी के लिए समन जारी किया है. लालू अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के साथ सुबह करीब 11 बजे बैंक स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे. बड़ी संख्या में राजद समर्थकों और नेताओं ने ईडी कार्यालय के गेट को घेर लिया और राजद नेता को कार्यालय में प्रवेश करने से पहले 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा.
#WATCH | Bihar: RJD President Lalu Prasad Yadav arrives at the ED office in Patna. A large number of RJD workers are present here and are protesting against the central govt.
He is appearing before the ED in connection with the Land for job scam case. pic.twitter.com/4RVa90o8pV
— ANI (@ANI) January 29, 2024
ईडी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद और उनके पिता लालू प्रसाद के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाले में पेश होने के लिए एक नया समन सौंपने के लिए पहले राबड़ी देवी आवास का दौरा किया था, और फिर लालू यादव को 29 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. पटना कार्यालय में पूछताछ के लिए लालू यादव को राबड़ी आवास पर समन भेजा गया था. उपमुख्यमंत्री को पहले 22 दिसंबर को पेश होने के लिए बुलाया गया था. और बाद में उन्हें 5 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होने ईडी के समन को नजरअंदाज कर दिया.
इससे पहले 23 दिसंबर को ईडी ने बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद को समन जारी किया था. जांच एजेंसी ने 11 अप्रैल, 2023 को तेजस्वी से आठ घंटे तक पूछताछ की थी लेकिन यह दूसरी बार है कि इस मामले में राजद अध्यक्ष लालू यादव को तलब किया है. ईडी का मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2008-09 में जब प्रसाद रेल मंत्री थे तो जमीन के बदले लोगों को रेलवे की नौकरियां दी गईं. लालू के अलावा, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव के साथ-साथ उन 12 लोगों का भी नाम है, जिन्हें 2008-09 में रेलवे में नौकरी दी गई थी.

