ABC NEWS: एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ (Bengaluru CEO Kills Her 4-Year-Old Son) ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी. यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है. जानकारी के मुताबिक, एक 39 वर्षीय महिला सीईओ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई. हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है.
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सूचना सेठ (Suchana Seth) के रूप में की गई है. सूचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं. उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था. सूचना सेठ ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली. फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है.
पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने रूम से चेकआउट किया तो साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून का धब्बा देखा, सोमवार, 8 जनवरी की सुबह सूचना सेठ अपना बैग लेकर जिस रूम से वापस जाने के लिए निकली थीं, उस रूम के बाहर ही खून के ये धब्बे मिले.
सेठ ने सोमवार को अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल के कर्मचारियों से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा. स्टाफ ने फ्लाइट लेने की सलाह दी मगर सूचना सेठ ने टैक्सी के लिए कहा. स्टाफ ने बताया कि बार-बार सुचाना टैक्सी बुक करने पर जोर दे रही थी. स्टाफ ने गौर किया कि उसका बेटा गायब है. उनके जाने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ ने उनके अपार्टमेंट में खून के धब्बे भी देखे थे.

