ABC NEWS: कानपुर के बेकनगंज में युवक ने दोस्त को वीडियो कॉल करने के बाद उसके सामने ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. यह देख दोस्त के होश उड़ गए. दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोदाम का दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला. बेकनगंज पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है.
तलाक महल निवासी फैज आलम का बेटा मो. शोएब आलम (20) कोयले की सप्लाई करता था. साथ फल का भी धंधा करता था. छोटे भाई फैजान ने बताया कि अगले माह चौबेपुर में उसकी मंगनी होनी थी. इसके चलते वह काफी खुश था. रविवार रात वह अपने कोयला के गोदाम में था. वहां इलाके में रहने वाले एक दोस्त को वीडियो कॉल कर गले में फंदा डाल लिया. यह देख वह घबरा गया. उसने फंदा उतारने के लिए कहते हुए जल्द पहुंचने की बात कही. दोस्त ने फौरन परिजनों को इसकी जानकारी दी. वह लोग गोदाम पहुंचते, लेकिन तबतक शोएब ने मोबाइल से सेल्फी लेने के बाद खुदकुशी कर ली.
इस दौरान मां सायमा और बहन अलशिफा का रो-रोकर बुरा हाल है. बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता सके. युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

