ABC NEWS: कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं. फैक्टरी में मौजूद लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हादसा गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादा नगर में उद्योग कुंज का बताया जा रहा है.

