ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव को लेकर लोगों को धन्यवाद करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि ये लोग समाज को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में समाज को जातियों में बांटने की खूब कोशिश हुई. लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं. ये हैं हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार. इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है. आज बड़ी संख्या में ओबीसी और आदिवासी इसी जाति में आते हैं.

दिल्ली में स्थित बीजेपी के हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज विजय ऐतिहासिक है. सबका साथ, सबका विकास की भावना जीती है. विकसित भारत के आह्वान की जीत हुई है. आत्मनिर्भर भारत की जीत हुई है. आज भारत के विकास के लिए राज्यों के विकास की सोच की जीत हुई है. आज ईमानदारी की जीत हूई है. पीएम मोदी ने कहा कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है. उन्होंने कहाकि नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है, देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है. जिन सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया वो सत्ता से बाहर हुई है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना उदाहरण है. इन तीनों ही राज्यों में सत्ता में बैठे दल सरकार से बाहर हैं. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनका सूपड़ा साफ हो गया है. मैं हमेशा भविष्यवाणी से दूर रहता हूं. लेकिन इस बार मैंने अपना नियम तोड़ दिया था. मैंने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लौट नहीं आएगी क्योंकि मेरा लोगों पर भरोसा था. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये ईमानदारी, पारदर्शिता की जीत है. सुशासन की जीत हुई है. अब मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. मैं जनता के सामने नतमस्तक हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए. देश की नारी शक्ति को अभिनंदन. नारी शक्ति ने देश में परचम लहराया इस चुनाव में महिला ने आपने जो जीत दी उससे मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई. नारी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है. इस जीत में हर नागरिक एक सपना देख रहा था. आज हर वोटर गर्व महसूस कर रहा है. नारी शक्ति वंदन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा. पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब हर गारंटी पूरा होना है. आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षा को पूरा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करूंगा जिन्होंने भाजपा और कमल के प्रति निष्ठा, समर्पण अतुलनीय है. आपने पूरी ईमादारी से जन जन तक पहुंचाया है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जिस प्रकार नीति रणनीति को अमल में लाए उसका परिणाम दिखा. चुनाव के दौरान उनके घर में एक घटना घटी इसके बावजूद वो दिन रात डटे रहे. मध्य प्रदेश में बीजेपी दो दशक से है बीजेपी अपनी नीति और रणनीति के दम पर राज्य में फिर से लौटी है. हर चुनाव में तेलंगाना में बीजेपी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. तेलंगाना के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी आपकी सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.

