ABC NEWS: मध्य प्रदेश समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म हो गए हैं. सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान तीन दिसंबर को सामने आएगा। आज मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं न्यूज 18 के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार की वापसी हो सकती है. इसके अलावा, राजस्थान में भी भाजपा को 111 सीटें मिल सकती है यानी कि अगली सरकार राजस्थान में बीजेपी बना सकती है.

एग्जिट पोल्स के मुताबिक राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में है. सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में 116 सीटें भाजपा जीत सकती है. इसके अलावा 111 पर कांग्रेस को जीत का अनुमान है. वहीं राजस्थान में कांग्रेस 74 सीटों के साथ बाहर हो सकती है, जबकि भाजपा 111 सीटों के साथ बंपर बहुमत पाएगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रिपीट हो सकती है यहां भाजपा को 39 सीटों पर संतोष करना होगा, जबकि कांग्रेस को 48 सीटें मिल सकती हैं और 3 अन्य के खाते में रहेंगी.
मिजोरम में कौन किंग?
मिजोरम में CNX के EXIT POLL के मुताबिक बीजेपी को 00-02 सीटें, 14-18 MNF को, कांग्रेस को 8-10 सीटें और अन्य को 12-16 सीटें मिल सकती हैं.
तेलंगाना में केसीआर की हैट्रिक?
2018 में के. चंद्रशेखर राव ने समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने का जोखिम उठाया और अपनी लोकप्रियता, गवर्नेंस की शैली और कल्याणकारी योजनाओं के बूते सत्ता में शानदार वापसी कर ली – इस बार बीजेपी-कांग्रेस की तरफ से मिली चुनौतियों के बावजूद अपने 9 साल के शासन की बदौलत ही वो हैट्रिक के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं.

