ABC NEWS: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं. रेस्क्यू टीमें रैट होल माइनिंग और सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग कर रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है. रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों के परिजनों से उनके कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा है. मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाएगा.
54 मीटर डाले गए पाइप, अब 3 मी दूर मजदूर
टनल में 54 मीटर पाइप डाले जा चुके हैं. अब रैट माइनर्स मजदूरों से सिर्फ 3 मीटर दूर हैं. माना जा रहा है किसी भी वक्त मजदूरों का रेस्क्यू किया जा सकता है.
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में बचाव अभियान अभी भी जारी है जहां 41 श्रमिक फंसे हुए हैं।
सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग जारी है और पाइप को धकेलने के लिए ऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अब तक करीब 2 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है। pic.twitter.com/vLzkifrCRf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023
मशीनें फेल, अब इंसानों के सहारे रेस्क्यू मिशन
मजदूर सुरंग में करीब 60 मीटर की दूरी पर फंसे हैं. ऑगर मशीन ने 48 मीटर तक ड्रिलिंग की थी. इसके बाद मशीन सुरंग में फंस गई थी. इसे काटकर बाहर निकाला गया. इसके बाद रैट माइनर्स ने मैन्युअल खुदाई शुरू की. सोमवार से अब तक चार-पांच मीटर तक खुदाई की जा चुकी है. ऐसे में अब 7-8 मीटर खुदाई ही बाकी मानी जा रही है.
उधर, मैन्युअल हॉरिजेंटल ड्रिलिंग के लिए दो प्राइवेट कंपनियों की दो टीमों को लगाया है. एक टीम में 5 एक्सपर्ट हैं, जबकि दूसरी में 7. इन 12 सदस्यों को कई टीमों में बांटा गया है. ये टीमें बचे हुए मलबे को बाहर निकालेंगी. इसके बाद 800 एमएम व्यास का पाइप डाला जाएगा. एनडीआरएफ की टीमें इसी के सहारे मजदूरों को बाहर निकालेंगी.
ऑगर मशीन के फेल हो जाने के बाद रैट माइनिंग के कुछ एक्सपर्ट को सिलक्यारा टनल में बुलाया गया है, जिन्हें रैट माइनर्स भी कहा जाता है. चूहे की तरह तेजी से कहीं खुदाई करने और सुरंग बनाने में माहिर होने की वजह से इन्हें यह नाम दिया गया है. सोमवार को ऑगर मशीन के टूटे हिस्सों को निकालने के बाद इन्होंने अपना काम शुरू किया. सुबह तक इन्होंने काफी तेजी से काम करते हुए करीब 4-5 मीटर की खुदाई की. अब 5-6 मीटर और खुदाई का काम ही बच गया है.
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | Visuals from the Silkyara tunnel where the operation to rescue 41 workers is ongoing.
First visuals of manual drilling ongoing inside the rescue tunnel. Auger machine is being used for pushing the pipe. So far about 2 meters of… pic.twitter.com/kXNbItQSQR
— ANI (@ANI) November 28, 2023
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं. सुबह एक बार फिर टनल में जाकर प्रगति देखी और उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही मजदूर अब बाहर निकल आएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, लगभग 52 मीटर पाइप अंदर जा चुका है, लगभग 57 मीटर तक पाइप को अंदर धकेलना है. इसके बाद एक पाइप और लगेगा…पहले स्टील आदि मिल रहा था, जो अब कम हो गया है. अब सीमेंट का कंक्रीट मिल रहा है जिसे कटर से काट रहे हैं.’
इसी तरह सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग चल रही है। ऊपर से मजदूरों तक पहुंचने के लिए 86 मीटर की खुदाई की आवश्यकता है. इसमें से करीब 36 मीटर की खुदाई हो चुकी है. मजदूरों को निकालने के लिए अब एक साथ पांच तरीके से प्रयास किया जा रहा है। देशभर में प्रार्थना और दुआओं का दौर भी जारी है.

