ABC NEWS: हरदोई जिले में सांडी-बिलग्राम मार्ग पर सखेड़ा मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सांडी थाना क्षेत्र के कतलपुरवा निवासी पुत्तूलाल (32) की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धन्नापुरवा गांव में है. वह बाइक पर ससुराल से पत्नी आरती (30), पुत्र प्रियांशू (4) और पुत्री प्रियांशी (2) के साथ वापस गांव जा रहा था.
सांडी-बिलग्राम मार्ग पर सखेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा मोड़ निवासी शिवम (30) की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई. घटना में पुत्तूलाल और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई. पुत्तूलाल की पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। शिवम के साथ बाइक पर सवार बिराइचमऊ निवासी सरोज (20) और पिंटू (17) व छह वर्ष का मासूम बच्चा भी घटना में घायल हो गया. घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है.

