ABC NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब भी मौका मिलता है, वह बच्चों के साथ मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों संग मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है. उनका ऐसा अंदाज आपने पहले नहीं देखा होगा. वीडियो में पीएम का निराला अंदाजा देखा जा सकता है. पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखते हैं. फिर अपने माथे पर एक रुपए का सिक्का चिपकाते हैं. यह कोशिश उन बच्चों पर भी करते हैं.
इस वीडियो को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन दिया है- बच्चों के साथ गुजारे कुछ यादगार पल
View this post on Instagram
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने बच्चों के साथ वक्त बिताया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वह बच्चों के साथ हंसते और मस्ती करते देखे गए. इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों से मिले. बच्चों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है.

