ABC NEWS: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. पूर्व दिशाशूल, विशाखा नक्षत्र, सौभाग्य योग, नाग करण है. आज सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जाएगा. सोमवती अमावस्या पर शिव भगवान और मां पार्वती की पूजा की जाती है. इस पूजा और व्रत को विधि-विधान से करने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सोमवार के दिन पड़ने वाले अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं. हिंदू धर्म के अनुसार, कार्तिक अमावस्या को बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है. वहीं, सोमवती अमावस्या पर महिलाएं व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. साथ ही पितरों के लिए दान-पुण्य का काम भी करने से लाभ होता है.
13 नवंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक अमावस्या
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का योग – सौभाग्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल -पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:51:00 AM
सूर्यास्त – 05:56:00 PM
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 17:18:59
चन्द्र राशि– तुला
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:46:55
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:43:38 से 12:26:45 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:26:45 से 13:09:53 तक
कुलिक– 14:36:09 से 15:19:16 तक
कंटक– 08:51:07 से 09:34:14 तक
राहु काल– 08:14 से 09:37
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:17:22 से 11:00:30 तक
यमघण्ट– 11:43:38 से 12:26:45 तक
यमगण्ड– 10:44:19 से 12:05:11 तक
गुलिक काल– 13:46 से 15:09

