ABC News: भूमाफियाओं से खाली कराई जमीनों पर केडीए आवासीय और व्यावसायिक योजना लेकर आया है. पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर केडीए ने जो जमीनें खाली कराई थीं, वहां पर 608 भूखंड निकाले गए हैं. पहली बार ऐसा हो रहा है जब केडीए अपनी किसी योजना के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनाकर भूखंडों को बेचने जा रहा ह़ै.

केडीए जिन स्थानों पर भूखंड लेकर आया है, उसमें बर्रा छह, प्रेरणा विहार, बर्रा आठ, स्वर्ण जयंती विहार, हाइवे सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में आवासीय और जान्हवी और भागीरथी योजना में व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं. किसी योजना में फिर से अवैध कब्जे न हों, इसको लेकर केडीए अफसरों का कहना है कि उन्होंने यहां पर पहले ही बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा दिया है. आवासीय योजना में 30 से लेकर 200 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं, जिसकी लागत 17, 580 रूपए प्रति वर्गमीटर से लेकर 33,695 रूपए प्रति वर्गमीटर तक दाम रखे गए हैं. इसी तरह व्यावसायिक भूखंड 112.50 वर्गमीटर से लेकर 5078.97 मीटर तक के शामिल हैं, जिनकी दर 48,170 रूपए प्रति वर्गमीटर रखी गई है. इसके लिए केडीए ने ई आक्शन भी मांग लिए हैं.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

