ABC NEWS: भारत के साथ जारी राजनायिक विवाद के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को दिए जलाकर दिवाली मनाई. उन्होंने ओटावा में पार्लियामेंट हिल पर दीए जलाए और भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए. ट्रूडो ऐसे समय में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जब कनाडा-भारत के संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं.
ट्रूडो ने अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम की झलकियां शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, “कुछ ही दिनों में, देश और दुनिया भर के लोग दिवाली और बंदी छोड़ दिवस मनाएंगे. दोनों उत्सव अंधेरे पर प्रकाश की विजय और आशावाद के बारे में हैं – और दोनों उस रोशनी के प्रतीक हैं जिसकी हम सभी को अधिक आवश्यकता है. पार्लियामेंट हिल पर कल के कार्यक्रम के लिए एक साथ आए सभी लोगों को: हैप्पी दिवाली! हैप्पी बंदी छोड़ दिवस! मुझे उम्मीद है कि इस सप्ताह का जश्न आपके लिए आने वाले वर्ष के लिए आशावाद लेकर आएगा.
View this post on Instagram
पार्लियामेंट हिल में दिवाली उत्सव का नेतृत्व इंडो-कनाडाई सांसद चन्द्रशेखर आर्य ने किया. इस कार्यक्रम में ओटावा, ग्रेटर टोरंटो एरिया और मॉन्ट्रियल सहित विभिन्न कनाडाई शहरों से भारतीयों की प्रभावशाली उपस्थिति देखी गई. मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले आर्य ने एक्स पर लिखा, “मुझे पार्लियामेंट हिल पर दिवाली की मेजबानी करके खुशी हुई.”
उन्होंने लिखा, “हमने इस अवसर के दौरान पार्लियामेंट हिल पर हिंदू पवित्र प्रतीक ओम् का झंडा फहराया। ओटावा, ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, मॉन्ट्रियल और कई अन्य स्थानों से प्रतिभागियों के साथ शानदार उपस्थिति रही। इस आयोजन को पूरे कनाडा में 67 हिंदू और इंडो-कनाडाई संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस वर्ष अतिरिक्त खुशी यह थी कि दिवाली पूरे कनाडा में हिंदू विरासत माह का भी हिस्सा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों, स्वयंसेवकों और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मेरा हार्दिक धन्यवाद।”
I was pleased to host Diwali on parliament hill.
We also used this opportunity to raise the flag of Hindu sacred symbol Aum on parliament hill.
Great turnout with participants from Ottawa, Greater Toronto Area, Montreal and many other places.
The event was supported by 67 Hindu… pic.twitter.com/gb4zOkrqAA— Chandra Arya (@AryaCanada) November 6, 2023
इस कार्यक्रम में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे भी शामिल हुए. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ब्रैम्पटन की ओर से हैप्पी दिवाली! जैसे ही प्रकाश अंधेरे पर काबू पाता है, वैसे ही आपका साल प्यार और खुशी से भरा हो.” भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बीच दिवाली समारोह मनाया गया. जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का दावा करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था.”

