ABC News: कानपुर के करौली सरकार आश्रम की महिमा अब नेपाल तक पहुंच गई है. इसी को लेकर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनगर मंदिर से एक दल पदयात्रा करते हुए कानपुर आ रहा है.

इस पदयात्रा को पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी और विश्व हिंदु परिषद महासंघ के अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दल में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि वह करौली शंकर महाराज की महिमा से काफी प्रभावित हैं. 850 किलोमीटर की इस यात्रा में वह जगह-जगह पर रूककर लोगों से मिल भी रहे हैं.

इसमें वह न केवल करौली शंकर महाराज की महिमा का बखान कर रहे हैं बल्कि खुद के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव भी बता रहे हैं. श्रद्धालुओं ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के जरिए वह करौली शंकर महाराज को नेपाल में आने का आमंत्रण भी देंगे.

इसके अलावा पूर्वजों की स्मृति में मुक्ति धाम, नेपाल में आश्रम का निर्माण भी कराया जाएगा. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी काफी चरम पर दिखा.

