ABC News: केरल में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया. यूपी में हाईअलर्ट घोषित होने के बाद कानपुर में भी पुलिस एक्टिव नजर आयी और भीड़ वाले स्थानों पर कई जगह चेकिंग की गई.

इसके अलावा घंटाघर और आसपास के होटलों में भी चेकिेंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान होटल में रूकने वालों का ब्योरा एकत्र करने के साथ ही जो भी संदिग्ध लगा, उसकी जांच की गई. कानपुर में कलक्टरगंज पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन के बाहर भी चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्टेशन से आने वाले लोगों पर भी निगाह रखते हुए जांच की गई.

आपको बता दें कि कानपुर पहले से ही काफी संवेदनशील शहरों में शुमार है. कई घटनाओं में आतंकियों के तार भी कानपुर से जुड़े होने के मामले सामने आ चुके हैं. इसी को देखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों ने मातहतों को हर तरफ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.इसके अलावा इस्राइल-फलस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है.

