ABC NEWS: देश भर में दशहरा पर्व की धूम है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार कहा गया है. दशहरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. इस त्योहार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं. इस बीच, एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें रावण गुटखा खाता दिख रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि रावण का किरदार निभाने वाला व्यक्ति रामलीला के मंच पर ही खड़े होकर गुटका खा रहा है. रावण की यह हरकत देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। लोगों ने इस पर ढेर सारे मजेदार कमेंट्स भी किए हैं.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है, मगर स्वतंत्र तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो को सबसे पहले नीरज प्रताप सिंह नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘अपने वध से कुछ क्षण पूर्व लंकापति लंका में बैठ मधुमोहित नृत्य करती नृत्यांगनाओं के बीच सुकून से रजनीगंधा खाते हुए.’ 45 सेकंड के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में साढे़ तीन हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. इंटरनेट यूजर्स इस पर खूब लाइक बरसा रहे हैं और जमकर शेयर भी किया जा रहा है.
रावण की यही आखिरी इच्छा रही होगी, यूजर का कमेंट
अपने वध से कुछ क्षण पूर्व लंकापति , लंका में बैठ मधुमोहित नृत्य करती नृत्यांगनाओं के बीच सुकून से “रजनीगंधा” खाते हुए।
बोलो सियावर राम चंद्र की जय!!#HappyDussehra #VijayaDashami #RavanDahan #ravan #shreeram pic.twitter.com/WTLPi6XcgX
— Neeraj Pratap Singh( நீரஜ் பிரதாப்) (@Neerajup60) October 23, 2023
वीडियो में आप देखते हैं कि दशहरा के मौके पर रामलीला खेली जा रही है. पंडाल बनाकर उसे सोने की लंका का रूप देने की कोशिश की गई है. एक व्यक्ति रावण के गेटअप में नजर आ रहा है. अचानक वह अपनी जेब से गुटखा निकालता है और मुंह में दबा लेता है. इसके बाद वह उसे जोर से फूंक भी मारता है. मगर, इसे मौके पर मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लेते हैं. वीडियो देखने के बाद अतुल सिंह नाम के एक्स यूजर ने इस पर कमेंट किया, ‘रावण की यही आखिरी इच्छा रही होगी.’ इंद्रजीत मौर्या नाम के नाम के शख्स ने मजे लेते हुए कहा कि यह बड़ा सुंदर दृश्य है. वहीं, एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा कि वध से पहले रावण को गुटखा खाते देखना मजेदार है.

