ABC NEWS: टीम इंडिया ने आज अहमदाबाद में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान के 42. 5 ओवर में में 191 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में ही 192 रन बनाकर जीत दर्ज की. रोहित शर्मा का शतक नहीं बना पाये और उन्हें 86 के स्कोर पर आउट होना पड़ा लेकिन श्रेयस ने अर्द्ध शतक बना पाने में सफलता पायी. श्रेयस और के एल राहुल आखिर तक आउट नहीं हुए.
रोहित की धांसू पारी के दम पर जीती भारतीय टीम
मैच जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 192 रनों का आसान टारगेट था. इसके जवाब में 30.3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर सबसे ज्यादा 86 रनों की धांसू पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जमाए. रोहित ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. यानी रोहित इस समय धांसू फॉर्म में हैं.
रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53, केएल राहुल ने नाबाद 19, शुभमन गिल ने 16 और विराट कोहली ने 16 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नहीं हो सका. तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी 2 और हसन अली ने 1 विकेट लिया.
बाबर-रिजवान के बाद ढेर हुई पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान की टीम एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन कप्तान बाबर आजम का विकेट गिरने के बाद भारत ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया. कुलदीप ने 33वें ओवर में दो विकेट निकाले और फिर बुमराह ने अपने लगातार ओवरों में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए.
On a roll & how! ? ?
2⃣nd successive FIFTY-plus score for captain Rohit Sharma! ? ?#TeamIndia inching closer to 100 ? ?
Follow the match ▶️ https://t.co/H8cOEm3quc#CWC23 | #INDvPAK | #MeninBlue pic.twitter.com/TehJbmEhrt
— BCCI (@BCCI) October 14, 2023
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की. इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई. मोहम्मद सिराज ने 8वें ओवर में शफीक को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. अब्दुल्लाह 24 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान का दूसरा विकेट 13वें ओवर में गिरा। हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को कैच आउट करवाया। इमाम 38 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया है. बाबर ने 58 गेंद में 50 रन बनाए। बाबर के आउट होने के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन था लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने 36 रन के अंदर 8 विकेट गंवाए. सऊद शकील सिर्फ 6 रन ही बना सके. कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। इसके बाद इफ्तिखार अहमद भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 रन बनाए. बुमराह ने अपने अगले ओवर में शादाब खान (2) को क्लीन बोल्ड किया. हार्दिक पांड्या ने पारी के 40वें ओवर में मोहम्मद नवाज को कैच आउट करवाया। नवाज 4 रन ही बना सके. हसन अली को जडेजा ने आउट किया। जडेजा ने हारिस राउफ को आउट करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया.

