ABC NEWS: (भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर के मंधना में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग में रेलवे की आपत्ति से एलिवेटेड रोड का रुका निर्माण 10 दिन में पुनः शुरू होने की संभावना है. एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने बताया कि मुख्यालय से एक हफ्ते में भुगतान के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना है. स्वीकृति मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान कर दिया जाएगा, तुरंत ही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे ने हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग से पहले यूटिलिटी के मद में एक करोड़ 35 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है.

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने आगे बताया कि मुख्यालय से एक हफ्ते में भुगतान के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान कर दिया जाएगा, तुरंत ही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी. हाईटेंशन लाइन शिफ्ट होते ही मंदिर में छह लेन के अधूरे एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. निर्माण पूरा होते ही वाहन आईआईटी के पास से छह लेन के जीटी रोड में वहां कन्नौज की तरफ फर्राटा भर सकेंगे.
बता दें कि अलीगढ़ से लेकर कानपुर के मंधना तक कार्य भी हो चुका है.
मालूम हो कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के फोरलेन के कार्य में रेलवे ने अड़ंगा लगा दिया था रेलवे ने हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग की अनुमति के लिए एनएचएआई से डेढ़ करोड़ रुपये मांगे की थी जिसके चलते जीटी रोड का मंधना से आईआईटी गेट के बीच कार्य अटक गया था.
NHAI ने भुगतान के लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी अब रेलवे को भुगतान करने के बाद जीटी रोड के अंतिम चरण के कार्य में फिर से तेजी आएगी. कानपुर से अलीगढ़ 285 किलोमीटर जीटी रोड का चौड़ीकरण कराकर फोरलेन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अलीगढ़ से लेकर कानपुर के मंधना तक कार्य भी हो चुका है.

