ABC NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के बरेली से एमआई हेलीकॉप्टर से यहां भगवान शिव की धरती ज्योलिंगकांग 8.18 बजे पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ बरेली से यहां आए. हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ,सेना के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने अपनी संस्कृति के आधार पर परंपरागत तरीके से पीएम का जोरदार स्वागत किया. कुछ देर रुकने के बाद पीएम सीधे भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पार्वती कुंड के दर्शन को रवाना हो गए हैं.वहां वे पूजा अर्चना व आदि कैलाश पर्वत के दर्शन करेंगे.

पीएम मोदी ने पार्वती मंदिर में किए दर्शन-ध्यान भी लगाया
पीएम मोदी ने पार्वती मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पीएम मोदी ने कुछ देर वहा ध्यान भी लगाया. PM मोदी के जागेश्वर धाम का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है. यह दौरा न सिर्फ धाम की प्रसिद्ध को और बढ़ाने में कारगर साबित होगा बल्कि अल्मोड़ा की परंपरागत ताम्र शिल्प कला को भी नई पहचान देगा. जिला प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से पीएम को भेंट स्वरूप ताम्र प्रतिमा दी जाएगी. ताम्र प्रतिमा में जागेश्वर मंदिर के साथ शिव-पार्वती की आकर्षक तस्वीर उकेरी गई है.
#WATCH | Pithoragarh, Uttarakhand: PM Narendra Modi performs pooja at Parvati Kund.
PM Modi will also visit Gunji village to interact with local people, along with the Army, ITBP and BRO. pic.twitter.com/BPLv8eql5I
— ANI (@ANI) October 12, 2023
डमरू और घंटा बजाया
मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी डमरू और घंटा बजाते भी नजर आए. पीएम मोदी गुंजी गांव जाएंगे. जहां वे सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे.
पीएम मोदी गुरुवार सुबह पिथौरागढ़ के जोलिंगकोंग पहुंचे. यहां उन्होंने आदि-कैलाश की भी पूजा अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी यहां से गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. यहां वे एक प्रदर्शनी को भी देखेंगे. पीएम मोदी यहां सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और बीआरओ के कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे. पीएम मोदी यहां से दोपहर में अल्मोड़ा के जागेश्वर जाएंगे. वे यहां जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे. लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं.
#WATCH | Uttarakhand: Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Parvati Kund in Pithoragarh. pic.twitter.com/HRIZmblZ92
— ANI (@ANI) October 12, 2023
4200 करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
इसके बाद पीएम दोपहर 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

