ABC News: भारत में चल रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इजराइल और हमास के बीच चल रही लड़ाई का मुद्दा आ गया है. दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खुलकर हमास का सपोर्ट किया है.
This was for our brothers and sisters in Gaza. ??
Happy to contribute in the win. Credits to the whole team and especially Abdullah Shafique and Hassan Ali for making it easier.
Extremely grateful to the people of Hyderabad for the amazing hospitality and support throughout.
— Muhammad Rizwan (@iMRizwanPak) October 11, 2023
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान इस वक्त भारत में हैं, जहां वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. रिजवान ने हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में 131 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रिजवान ने फिर एक्स (ट्विटर) पर जो लिखा, उससे कई लोग नाराज हो गए. इतना ही नहीं, उन्हें जमकर लताड़ भी लगाई. रिजवान ने लिखा, ‘ये गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए है. जीत में योगदान देकर खुश हूं. इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है. अद्भुत मेहमाननवाजी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत शुक्रिया.’ बता दें कि हमास के आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह इजरायल पर हमला किया, जिसमें 900 से अधिक लोग मारे गए. इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की.

गौरतलब हो कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी अपनी भारतीय सेना को सपोर्ट करते हुए खास तरह के लोगो वाले ग्लब्स पहनकर उतरे थे. धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग के लिए जो ग्लब्स पहने हुए थे उनमें भारतीय सेना का ‘बलिदान बैज’ लगा था. तब आईसीसी ने इस पर एक्शन लिया था और लोगो हटाने के लिए कहा था. अब फैंस उसी को याद दिलाते हुए रिजवान पर भी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

