ABC News: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पीएफआई के खिलाफ पड़े छापे के बीच एनआइए ने कानपुर में भी छापेमारी की. एनआईए ने हीरामन का पुरवा से डॉ. अबरार अहमद को हिरासत में लिया है. चर्चा है कि एनआइए ने उनके परिवार के लोगों को भी हिरासत में लिया है. मूलगंज थाना में डॉ. अबरार से लंबी पूछताछ चल रही है.

हालांकि, डॉ. अबरार और उनके परिवार वालों को एनआइए ने किस मामले में हिरासत में लिया है, अभी उसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. डॉ. अबरार के बारे में बताया जा रहा है कि वह हीरामन का पुरवा में अपना क्लीनिक भी चलाते हैं. इस मामले में स्थानीय पुलिस की तरफ से किसी तरह की जानकारी अभी प्रदान नहीं की गई है.

