ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर में छावनी क्षेत्र में अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगवाने के मामले में बुधवार को सीबीआई ने छावनी बोर्ड कार्यालय में सुबह 11:00 बजे छापा मारा. कार्यालय में कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है. अन्य लोगों को कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने तीन कर्मचारियों के मोबाइल लेने के साथ ही इस संबंध में पूछताछ की.
मालूम हो कि 2018-19 में ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने छावनी क्षेत्र में अवैध रूप से आठ मोबाइल टॉवर लगवाए थे. इन्हें लगवाने के लिए न तो छावनी परिषद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था और न ही निर्धारित शुल्क जमा किया गया था. शिकायत होने पर सीबीआई इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने तीन कर्मचारियों के मोबाइल लेने के साथ ही इस संबंध में पूछताछ की. अन्य कर्मचारियों से भी भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही, दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं.

