ABC NEWS: UP के महाराजगंज से कुछ दिन पहले नेपाल-भारत सीमा पर खाद तस्करी का मामला आया था. इसी के बाद अब एक महिला का मामला सामने आया है जोकि भारत में गलत तरीके से घुसने की कोशिश कर रही थी.
यह है पूरा मामला
दरअसल मंगलवार को महाराजगंज में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एक महिला ने गलत डॉक्युमेंट्स दिखा कर भारत में घुसने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की वजह से सीमा पर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट थी और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही थी. इसी दौरान नेपाल से एक महिला भारत में प्रवेश करते हुए दिखाई दी. महिला को देख एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो उसने अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया. पासपोर्ट में उसका नाम राखी मया दिलबाग निवासी उज़्बेकिस्तान लिखा हुआ था लेकिन जब उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ तो उसपर नलफिर खान निवासी साकेत फ्लैट नंबर 3 मालवीय नगर नई दिल्ली लिखा हुआ था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने महिला को गिरफ्तार कर जांच के लिए भेज दिया.
महिला ने की भारत में घुसने की कोशिश
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब पूरा देश 77वां आजादी का पर्व बना रहा था. उसी बीच एक महिला नेपाल से भारत में अवैध रुप से घुसने की कोशिश में थी. सुरक्षा बल ने जब महिला का आधार कार्ड और पासपोर्ट को मिलाया तो पासपोर्ट में उसका नाम राखी मया दिलबाग वहीं आधार कार्ड में नलफिर खान नाम पाया गया. इससे जवानों को महिला के मन में क्या चल रहा है इसकी भनक लग गई. इसके बाद महिला को गिरफ्तार पर जांच के लिए भेज दिया गया.
पकड़ी गई
जब महिला कागजातों की सुरक्षा एजेंसी ने जांच की तो पासपोर्ट और अधरकार्ड अलग-अलग पाए गए. इसके बाद एसएसबी जवानों ने दस्तावेज समेत उज़्बेकिस्तान की महिला को इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया और जांच में पता चला कि यह कूटरचित तरीके से महिला अपनी आधार कार्ड बनवाए थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को 14 विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

