ABC News: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में अब कर्मकांड और ज्योतिष विज्ञान भी पढ़ाया जाएगा. इसकी शुरूआत बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में बने दीनदयाल शोध केंद्र के जरिए हो गए. यहां पर हुए अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्म़ऋषि स्वामी महेश योगी ने किया.

सीएसजेएम विश्वविद्यालय में कर्मकांड और ज्योर्तिविज्ञान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का मूल ही प्राचीन विद्याओं में समाहित है. ऐसे में विश्वविद्यायल में दो नए संकायों के खुलने से न केवल छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. बल्कि सनातन धर्म भी और आगे बढ़ेगा. इंडियन काउंसिल ऑफ़ एस्ट्रोलाजिकल साइंसेज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश चिंतक ने कहा कि सनातन ही एक ऐसा धर्म है, जिसमें मान्यताएं और मर्यादाएं दोनों ही हैं. उन्होंने कहा कि कर्मकांड और ज्योर्तिविज्ञान की पढ़ाई में शिक्षक यहां पर सनातन के मूल्य और मान्यताओं से भी परिचित कराएंगे. उन्होंने कहा कि आज के समय लोगों को धर्म सम्मत, शास्त्र सम्मत, नीति सम्मत और तर्क सम्मत से अधिक विश्वास विज्ञान सम्मत पर हो गया है, ऐसे में आज ज्योतिष के वैज्ञानिक पक्ष पर अनुसंधान की अनिवार्यता अनुभव में आने लगी है. इसमें शोध की आवश्यकता महसूस होने लगी है,, उन्होंने कहा कि यूनीवर्सिटी में कर्मकांड और ज्योर्तिविज्ञान की पढ़ाई शुरू होने से इसकी मान्यता और बढ़ेगी.

सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने कहा कि विश्वविद्यायल ने एक नई शुरूआत की है. उन्होंने कहा कि कानपुर तो वैसे ही ब्रह्मावर्त की भूमि रही है. ऐसे में इन कोर्स के शुरू होने से छात्र काफी लाभांवित होंगे. कार्यक्रम में विजय पांडेय, दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक सुधीर कुमार अवस्थी, डॉ अनिल कुमार यादव आदि ने भी अपने विचार रखे.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

