ABC NEWS: बीजेपी (BJP) ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इसमें रमन सिंह (Raman Singh) और वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. कई अन्य दिग्गज नेताओं का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. बता दें कि 13 उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महांमत्रियों की लिस्ट जारी की गई है. संजय बंदी को महासचिव बनाया गया. वे पहले तेलंगाना के अध्यक्ष थे. उनको हटाकर किशन रेड्डी को तेलंगाना अध्यक्ष बनाया गया था. केरल के अनिल अंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. वे एके अंटोनी के बेटे हैं. राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. इसके अलावा राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है- pic.twitter.com/0aaArxHF30
— BJP (@BJP4India) July 29, 2023
ये 13 दिग्गज बने BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी ने रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, बैयजंत पांडा, सौदान सिंह, सरोज पाण्डेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्ठी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी और तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा बीजेपी ने 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए हैं. इसमें अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल का नाम शामिल है.
लिस्ट के मुताबिक, एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. तारिक मंसूर एक पसमांदा मुस्लिम हैं. शुक्रवार को, नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की. इसी बैठक के बाद ये लिस्ट जारी की गई है.
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक, आउटरीच रणनीतियों और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई थी. बैठक के दौरान, नड्डा ने पार्टी के “महाजन संपर्क अभियान” की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी मांगी. चर्चा में पांच राज्यों में आगामी चुनावों के लिए पार्टी का खाका और लोकसभा चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां भी शामिल थीं.

