ABC News: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और आलिया भट्ट शनिवार को अपनी फिल्म रॉकी-रानी की प्रमोशन के लिए कानपुर पहुंचे. आलिया ने कानपुर को भौकाली शहर बताया. कहा कि यूपी वाले भी चौकस हैं. कानपुर वाले भी चौकस हैं. भौकाल मचा दिए हैं. गर्दा उड़ा दिए हैं.

आलिया ने रणबीर से पूछा कि ये कंटाप क्या होता है? जवाब में रणबीर ने कहा- जो कान के नीचे लगाते हैं. इस पर आलिया ने कहा, अच्छा स्लैप. आलिया-रणबीर ने होटल लैंडमार्क में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने कानपुर के कई शब्दों को लेकर खूब मिमिक्री की. कानपुर में रणबीर-आलिया की लाजवाब बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों शहर के रंग में डूबे नजर आए. फैन्स ने रणबीर से पूछा कि दीपिका पादुकोण को कानपुर कब लेकर आ रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा-आपकी भाभी दीपिका को जल्द ही कानपुर लाएंगे और ठग्गू के लड्डू भी खाएंगे. रणबीर सिंह ने कहा, “अब जमाना बदल गया है. लोग ये नहीं पूछते कि पिक्चर कैसी लगी, अब ये पूछते हैं कि कितना कमाया.” रणबीर ने आलिया से भी पूछा कि फ्राइडे को मूवी रिलीज होने के बाद आप क्या करेंगी? जवाब में आलिया ने कहा- फ्राइडे को 12 बजे सोकर उठूंगी और इसके बाद फिल्म का क्या कलेक्शन हुआ, ये पूछूंगी. फिल्म के ट्रेलर में पॉलिटिक्स को लेकर कई चर्चाएं की गईं है, लेकिन राजनीति के सवालों से दोनों बचते हुए नजर आए. वहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के सवाल पर भी दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया. फिल्म को लेकर आलिया-रणबीर ने कहा- जैसे कानपुर खुशियों भरा शहर है, वैसे ही हमारी फिल्म भी खुशियों भरी है. उन्होंने कहा- फिल्म के गाने यूपी के दो शहर रायबरेली और बरेली के झुमके पर फिल्माया गया है. गाने को खूब पसंद किए जा रहे हैं. तुम क्या मिले और बरेली का झुमका जैसे गाने अभी से सुपरहिट हो गए हैं. फिल्म के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा,”मैंने मूवी में जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है. जर्नलिस्ट का काम बहुत टफ होता है. रणबीर सिंह ने कहा कि शूटिंग दिल्ली में हुई है. दो अलग-अलग कल्चर के परिवार कैसे जुड़ते हैं, इसको दिखाया गया है. पूरी फिल्म देखकर लोगों को खूब मजा आएगा.”

